Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Kahe | लड़की से अपने प्यार की बात कैसे कहें – 10 Best Tips

आज हम बात करेगें कि Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Kahe या लड़की से अपने दिल की बात कैसे बोले तो आज की जानकारी इसी पर है क्योंकि ज्यादातर लड़के लड़की से अपने दिल की बात कहने के लिए किसी शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं

इस शुभ मुहूर्त के इंतजार में लड़के कई बार अपने उस प्यार को खो देते हैं जो आपके मन में बसा हुआ है जिसे आप दिलो जान से पसंद करते हैं पर लड़के में हिम्मत ना होने के कारण वो लड़की को अपने दिल की बात नहीं बोल पाते हैं और इसी वजह से वो लड़की से दूर हो जाते हैं

Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Kahe

और देखा जाए तो लड़कों में यह प्रॉब्लम अक्सर देखने को मिलती है कि लड़के प्यार तो कर लेते हैं पर जब अपने दिल की बात का इजहार करने की बारी आती है तो वो अपने दिल की बातें अपने तक ही रखते हैं और दिल की बातें बोलने की की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं

Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Kahe

आप सोचते हैं कि अभी सही टाइम नहीं है बाद में लड़की को प्रपोज करूंगा और सही टाइम के चक्कर में कही ना कही आप लड़की को प्रपोज नहीं कर पाते हैं या यूं कहें आप में  प्रपोज करने की हिम्मत नहीं होती है

साथ ही एक चीज आपके माइंड में यह भी चलती है कि अगर मैं उसे प्रपोज करने गया और उसने मना कर दिया तो हमारे बीच जो दोस्ती है वह दोस्ती का रिश्ता भी टूट जाएगा इस डर की वजह से लड़के लड़कियों को प्रपोज नहीं करते हैं

Ladki Ko Apne Dil Ki Baat Kaise Bataye – लड़की को अपने दिल की बात कैसे बोले ?

तो आज हम कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बात करेगें जिससे आप लड़की को अपने प्यार के बारे में बता सकते हो या अपने दिल की बातें आसानी से बता सकते हो और अगर लड़की भी आपको पसंद करती होगी तो तो वो आपको कोई ना कोई हिंट जरूर देगी |

1. गानों के जरिए अपने दिल की बात बताना

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और आप अपने दिल की बात उस लड़की से करना चाहते हैं पर आप अंदर ही अंदर बहुत नर्वस हैं क्योंकि आपने कभी किसी को प्रपोज नहीं किया है या कभी किसी को अपनी दिल की बातें नहीं बताई है 

और आप लड़की से बात करने में नर्वस फील करते हैं ऐसे में आप कुछ हटकर नए तरीके से लड़की को अपने दिल की बात बताने की कोशिश कर सकते हैं जैसे कि आप गानों की मदद ले सकते हैं जैसे

आप रोमांटिक गानों के जरिए अपनी भावनाएं बताने की कोशिश कर सकते हो क्योंकि हमारी म्यूजिक की दुनिया में ऐसे बहुत से गाने हैं जो आपकी भावनाओं से काफी ज्यादा मिलते-जुलते हैं जो आपकी भावनाओं को लड़की तक पहुंचाने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकते हैं

जिनका उपयोग करके आप सीधे-सीधे ना बोलकर इशारो में अपने प्यार के बारे में बता सकते हो जैसे कि उनके सामने रोमांटिक गाने गुनगुनाकर, या उनसे आपकी फोन पर बातचीत होती है,

तो मैसेज से या शॉट वीडियोस के जरिए अपनी भावनाएं बता सकते हो आप लड़की के लिए रोमांटिक स्टेटस लगा सकते हैं और वैसे भी जहां प्यार होता है वहां रोमांटिक गाना प्यार का इजहार करने में और मदद करता है और अगर लड़की आप में इंटरेस्ट होगी तो वो आपको कोई ना कोई जवाब या इशारा जरूर देगी |

2. नॉर्मल फ्लर्टिंग करना

आपकी लड़की से बातचीत तो है पर अपने दिल का हाल बयां करने से आपको डर लगता है कि कहीं लड़की मना ना कर दे | उस टाइम पर आप नॉर्मल फ़्लर्ट का सहारा ले सकते हैं पर ध्यान रहे आपकी नॉर्मल फ्लर्टिंग लड़की को चीप ना लगे

आप उनसे बातचीत करते समय हल्का-फुल्का डबल मीनिंग की बातें करके या फिर नॉर्मल फ़्लर्ट करके भी अपनी भावना बताने की कोशिश कर सकते हो और अगर लड़की भी आप में इंटरेस्टेड हुई तो वो आपके फ़्लर्ट से या आपके डबल मीनिंग की बातें करने से बुरा नहीं मानेगी | बल्कि आपके फ़्लर्ट और आपकी डबल मीनिंग की बातों का जवाब देगी

क्योंकि इस तरीके की बातें ज्यादातर लड़कियां उसी लड़के से करना या सुनना पसंद करती हैं जिसमें वो इंटरेस्ट रखती हैं और अगर लड़की लड़के को पसंद नहीं करती होगी

तो लड़का लड़की से जब भी फ़्लर्ट करेगा तो लड़की लड़के को तुरंत रोक देगी ये भी एक तरीका होता है जिसका उपयोग करके आप बहुत आसानी से लड़की को अपने प्यार की बार बताएं

3. दोस्तों की मदद लेना 

जब बात प्यार की हो तो आपने देखा होगा अक्सर अपने प्यार के लिए लोग अपने दोस्तों का भी सहारा लेते हैं क्योंकि जो बात लड़के खुद नहीं कह पाते हैं उस बात को दोस्त आसान बना देते हैं

इसलिए आप लड़की से अपने दिल की बात कहने के लिए अपने दोस्त का सहारा ले सकते हैं जो आपके दिल की बात को लड़की से अच्छे से बयां कर सकता हो और आपकी भावनाओं को अच्छे से लड़की को बता सकता हो 

या फिर आप लड़की के करीबी दोस्तों का सहारा भी ले सकते हो जो आपकी बात उस तक पहुंचा सके या कोई ऐसा लड़का व लड़की जो उस लड़की को भी जानता हो और आपको भी जानता हो तो आप उसकी मदद ले सकते हैं उस दोस्त को अपनी सारी बातें बताएं ताकि वो आपकी बातों को उस लड़की तक आसानी से पहुंचा दें

या आप खुद उस लड़की से बोल सकते हो कि आप उसे पसंद करते हो पर आप बोलने से पहले अपने आपको सुनिश्चित कर लें कि हाँ वो लड़की आपको पसंद करती है उसके बाद ही आपने दिल की बात सीधा उस लड़की से बोलें

4. ग्रीटिंग कार्ड का सहारा ले सकते हैं

आप ग्रीटिंग कार्ड का सहारा ले सकते हैं और मन की बात बताने का इससे अच्छा तरीका आपको और नहीं मिलेगा अगर आप लड़की के सामने अपने दिल की बात बताने से घबराते हैं तो ये तरीका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं

इसके लिए आपको एक प्यारा से लव ग्रीटिंग कार्ड लेना होगा और आप जो कुछ लड़की से बोलना चाहते है वो उस कार्ड में लिख दें जैसेकि

उस लड़की के लिए आपके मन में क्या चल रहा है, आप लड़की को कितना पसंद करते हो, आप उसे दिल ही दिल में उसे कितना चाहते हैं यह सब बातें आप कार्ड के जरिए लड़की को आसानी से बता सकते हैं

यही नहीं बल्कि अपनी फीलिंग के साथ साथ आप लड़की के लिए उसकी तारीफ में कुछ और भी चीजें उसके साथ लिख सकते हैं जैसे रोमांटिक शायरियां लड़की के लिए रोमांटिक वर्ड्स जो लड़की को स्पेशल फील कराएं जिसे पढ़ने के बाद लड़की आसानी से आपके दिल की बात समझ जाए 

5. अपने एक्सप्रेशन दिल का हाल बताना 

अगर आप लड़की से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो उसके लिए आप अपने एक्सप्रेशन में भी थोड़ा बदलाव ला सकते हैं जिससे आप लड़की को यह महसूस करा सके कि आपके मन में उसके लिए फीलिंग है

जैसे लड़की को देखकर हल्का-फुल्का मुस्काना, जब भी लड़की आपके सामने हो तो आपके चेहरे पर उसको देखकर एक स्माइल बनी रहनी चाहिए लड़की को महसूस होना चाहिए कि आप उसको देख कर कहीं ना कहीं हल्का-फुल्का मुस्कुरा रहे हैं

इसके अलावा आप नजरों ही नजरों में लड़की से अपना प्यार का इजहार करने के लिए कोशिश कर सकते हैं जैसे आप बार-बार उससे नजरें मिलाना और फिर नजरे चुराना जिससे लड़की महसूस करें कि आप उसे छुप-छुप के देख रहे हैं 

Ladki Ko Apne Dil Ki Baat Kaise Bataye

अपनी नजरें लड़की से मिलाना, जैसे ही आपकी नजरें लड़की की नजरों से टकराती है तो आप उस टाइम लड़की की नजरों से नजरें मिलाने की कोशिश कीजिए और उस टाइम आप के चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कुराहट हो ऐसा करने से लड़की को महसूस होगा कि आप उसमें इंटरेस्टेड हो और उससे कुछ कहना चाहते हो

6. आकर्षित करना

लड़की को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश करना जैसे अगर लड़की आपके सामने है या आपके आसपास है तो आप लड़की को सुना करके थोड़ी शेरो शायरी कर सकते हैं जिससे आपके दिल का हाल उस तक पहुंचे 

या जब लड़की आपके सामने हो या उसका कोई दोस्त आपके आसपास हो जो आपकी बातें सुनकर उस तक पहुंचा सकता है तो उसके सामने आप लड़की के नाम पर कोई कविता बोल सकते हैं

लड़की के दोस्तों से लड़की के बारे में बातचीत करना, उसके बारे में इंटरेस्ट दिखाना जैसेकि कुछ दिन से अगर लड़की कॉलेज नहीं आती है तो उसके बारे में बार-बार पूछना कि वो लड़की क्यों नहीं आ रही है क्या हुआ है वह ठीक तो है ऐसा करने से आपका हाल अपने आप ही लड़की तक पहुंच जाएगा और यकीनन आपको इसका रिस्पांस भी मिलेगा 

क्योंकि लड़कियों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर काफी तेज होता है अगर कोई लड़का लड़की से बात कर रहा हैं तो वो बहुत ही आसानी से समझ जाती हैं की लड़के के मन में क्या चल रहा हैं और ज्यादातर लड़कियां इन बातों का पता कर लेती हैं |

आप लड़की को आकर्षित करने के लिए उसकी फिक्र भी दिखा सकते हैं आप जता सकते हैं कि उसके कॉलेज ना आने से आपको बहुत फर्क पड़ता है तो आप इस तरह से भी अपने दिल की बात लड़की के दिल तक आसानी से पहुंचा सकते हो

लड़की को दिल की बात बताने के लिए आप कोई बहाने का भी सहारा ले कर लड़की को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं इनडायरेक्ट तरीके से आप लड़की को यह बता सकते हैं कि आप उनसे बात करना चाहते है

7. रिजेक्शन का डर ना आने दे

आप अपने दिल की बात लड़की को बताना चाहते हैं तो आपको रिजेक्शन वाले डर को अपने से कोसों दूर करना होगा क्योंकि लड़की प्रपोजल के बाद उसी लड़के को हां करती है जिस लड़के मैं अपनी फीलिंग एक्सप्रेस करने का कॉन्फिडेंस होता है

अगर आप लड़की को डरते डरते प्रपोज करने जाते भी हैं तो लड़की क्या सोच कर आपको हां करेगी उसके मन में आप को लेकर अलग ही राय बन जाएगी कि आप एक डरपोक किस्म के लड़के हैं लड़की पहली बारी में ही आपको डरपोक का टैग दे देगी

इसलिए अपने डर को काबू में रखें और रिजेक्शन के डर को अपने दिल से निकाल कर बाहर फेंक दें उसके बाद दोस्तों आप में एक अलग ही कॉन्फिडेंस होगा जो आपको लड़की के करीब ले आएगा और आप आसानी से अपने दिल के बात लड़की को बता सकते हैं

लेकिन अगर आप कॉन्फिडेंस के साथ अपनी फिलिंग्स को लड़की के सामने एक्सप्रेस करते हैं तो लड़की आपके प्यार को जरूर एक्सेप्ट करेगी और साथ ही आपके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी करेगी क्योंकि लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो दिल के मामले में बहुत ही कॉन्फिडेंट हो

8. दिल के मामले में देर न हो 

याद रहे दोस्तों दिल के मामले में आपको देरी नहीं करनी है सबसे पहली बात तो यह है कि अगर आप देरी करेंगे तो इस बात का कोई और फायदा उठा लेगा क्योंकि आपकी देरी उसकी जल्दी में बदल जाएगी

दूसरी बात यह है कि आप लड़की को पसंद करते हैं और कहीं ना कहीं लड़की भी यह बात जानती है कि आप उसे पसंद करते हैं और वह इस इंतजार में है कि आप कब उससे अपने दिल की बात कहेंगे तो ऐसे टाइम पर आपको कभी भी देरी नहीं करनी चाहिए

आप की देरी के चक्कर में लड़की यह बात जरूर सोचेगी कि इस लड़के से कुछ नहीं हो पाएगा और ना कुछ कर पाएगा इस बीच किसी दूसरे का अट्रैक्शन लड़की को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने दिल की बात लड़की के सामने जरूर बताएं

Also Read This – Ladki Ke Dil Me Jagah Kaise Banaye | लड़की के दिल में अपने लिए जगह बनाने का तरीका – 11 Best Ideas
Also Read This – लड़की के प्यार के 5 इशारों से जाने कि वो आपको चाहने लगी हैं | Ladkiyon Ke Pyar Waale Ishare

9. जितना हो सके लड़की का साथ दें

एक लड़की जो आपकी दोस्त है या आपकी क्लासमेट है आप उसे पसंद करते हैं उससे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और कह नहीं पा रहे हैं तो सबसे पहले आप अपनी बातचीत की शुरुआत दोस्ती से कर सकते हैं

और जब आपको ऐसा लगने लगे कि आप दोनों एक अच्छे दोस्त बन चुके हैं तब आप लड़की का अच्छे दोस्त की तरह साथ निभाने की कोशिश करें उसका विश्वास जीतने की कोशिश करें उसका अच्छे और बुरे टाइम में हमदर्द बनने की कोशिश करें

और जब आप उसके हमदर्द बनने लगे तब कोशिश करें उसके अच्छे और बुरे टाइम में पूरा पूरा साथ दें वैसे तो ज्यादातर लोग खुशी में साथ देते ही हैं पर आपको उसके दुख में भी साथ देना है देखना लड़की आपको जरूर नोटिस करेगी

लड़कियां ऐसे इंसान को जरूर नोटिस करती है और उसकी फिलिंग्स को भी नोटिस करती है जो उसके साथ है बुरे से बुरे टाइम में भी उसके साथ खड़ा रहता है खुशी के टाइम में तो हर कोई साथ देता है पर दुख के टाइम में हर कोई साथ नहीं देता है जब आप लड़की की बुरे टाइम पर उसका साथ देंगे तो लड़की को खुद ही फील होने लगेगा कि आप उसे पसंद करते हैं 

Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Bole – लड़की से अपने प्यार की बात कैसे करें ?

  • अपने दिल की बात लड़की को बताने के लिए गाने की मदद ले
  • लव ग्रीटिंग कार्ड के द्वारा लड़की को अपने दिल की बात है कह सकते हैं
  • लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करें
  • लड़की से अपने प्यार की बात कहने के लिए आपके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए
  • रिजेक्ट होने के डर को अपने से आए दूर रखें
  • अपने दोस्त के जरिए लड़की तक अपने दिल की बात पहुंचाने की कोशिश करें
  • लड़की को इशारा करके अपने दिल की बात उस तक पहुंचा सकते हैं
  • लड़की को दिल की बात कहने में जल्दबाजी ना करें
  • लड़की से जो भी कहे दिल से कहें ताकि उसे आपकी बात पर भरोसा हो
  • अपनी आंखों के जरिए अपने दिल की बात लड़की को कहने की कोशिश करें

निष्कर्ष

तो आज की जानकारी पढने के बाद आपको पता चल होगा कि Ladki Se Dil Ki Baat Kaise Kahe अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे के साथ जरूर शेयर करें

Leave a Comment